Home Remedies For Dry Skin: सर्दियों में तापमान गिरने और हवा में नमी कम होने की वजह से चेहरा जल्दी सूखने लगता है। ठंड बढ़ते ही कई लोगों की स्किन खिंचने लगती है, रूखापन बढ़ जाता है और चेहरा पपड़ीदार दिखने लगता है। गलत प्रोडक्ट इस्तेमाल करने पर यह समस्या और गंभीर हो सकती है। कई लोग तरह-तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट भी लेते हैं, लेकिन अक्सर मनचाहा परिणाम नहीं मिलता। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय आपकी त्वचा को आसानी से राहत दे सकते हैं।
सर्दियों में चेहरे की ड्राईनेस से कैसे पाएं राहत?
1. गुलाब जल
गुलाब जल सर्दियों में स्किन को प्राकृतिक तरीके से हाइड्रेट करता है। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा नरम रहती है और ड्राईनेस कम होती है। यह हल्का होता है और रोज़ाना इस्तेमाल किया जा सकता है।
2. नारियल तेल
नारियल तेल त्वचा में गहराई तक जाकर नमी बनाए रखता है। यह ठंड के मौसम में त्वचा को पोषण देने के लिए बहुत प्रभावी माना जाता है। चेहरे पर हल्की मालिश करने से ड्राईनेस काफी कम हो जाती है।
3. शहद
शहद एक प्राकृतिक मॉइश्चराइज़र है। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा मुलायम होती है और रुखापन दूर होता है। यह स्किन को नेचुरल ग्लो देने में भी मदद करता है।
4. एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल स्किन पर ठंडक के साथ नमी भी बनाए रखता है। इसके मॉइश्चराइजिंग गुण सर्दियों में सूखी त्वचा को आराम देते हैं और चेहरे को हेल्दी लुक प्रदान करते हैं।
5. विटामिन–E ऑयल
विटामिन-ई त्वचा की मरम्मत करने और ड्राईनेस कम करने में मदद करता है। रात के समय इसे लगाने से स्किन सॉफ्ट और पोषित रहती है।