वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मोहसिना किदवई के निधन पर गाजीपुर में शोक

गाजीपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद, कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री मोहसिना किदवई जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनके निधन पर आज9 अप्रैल को दोपहर 1:00 बजे कैंप कार्यालय सकलेनाबाद में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक शोक सभा आयोजित की गई।

शोक सभा में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सभी ने उनके योगदान को याद करते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि मोहसिना किदवई जी का निधन कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा और संगठन को मजबूत करने में समर्पित किया। उनका सादगीपूर्ण जीवन और संघर्षशील व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणा है।

शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि मोहसिना किदवई जी एक मजबूत एवं संवेदनशील नेतृत्व की प्रतीक थीं। उन्होंने हमेशा समाज के कमजोर वर्गों और महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किया। उनका जाना राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति है।

पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि मोहसिना किदवई जी ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उच्च आदर्श स्थापित किए। उन्होंने हमेशा सिद्धांतों की राजनीति की और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा अद्वितीय रही। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहे। डॉ. मार्कण्डेय सिंह एवं

एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि मोहसिना किदवई जी का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण की मिसाल है। उन्होंने देश की महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया। उनका निधन हम सभी के लिए गहरा आघात है।

अंत में सभी उपस्थित कांग्रेसजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

शोक सभा में प्रमुख रूप से परवेज खां अजय कुमार श्रीवास्तव चंद्रिका सिंह हामिद अली शहजादे सिद्दकी राम नगीना पांडे आलोक यादव राशिद भाई रईस अहमद ओम प्रकाश यादव आलोक यादव राजेश उपाध्याय ओम प्रकाश पासवान जेपी पांडे विनोद सिंह शशिकांत श्रीवास्तव विंध्याचल कुशवाहा दिनेश प्रताप सिंह देवेंद्र सिंह मिंटू खान आदि लोग उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *