सरकारी नौकरी का मौका! पुलिस में 700 से अधिक वैकेंसी, 20 फरवरी से करें आवेदन

Police Bharti 2026 : सरकारी सेवा में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गोवा से अहम अपडेट आया है। Goa Staff Selection Commission ने राज्य पुलिस विभाग में ग्रुप-सी श्रेणी के 700 से अधिक रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इसके लिए विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया गया है।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी 2026 से स्वीकार किए जाएंगे, जबकि फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 13 मार्च 2026 तय की गई है। आयोग ने अभ्यर्थियों को अंतिम तारीख का इंतजार न करने की सलाह दी है।

पात्रता मानदंड

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट मिलेगी।

चयन की प्रक्रिया

भर्ती कई चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

आवेदन की प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पदों का वर्गीकरण और परीक्षा तिथि आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *