SECL Apprentice Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने अप्रेंटिस के कुल 1600 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 मार्च से 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को SECL की आधिकारिक वेबसाइट secl-cil.in पर जाना होगा। इस भर्ती में 10वीं और 12वीं के बाद डिप्लोमा या आईटीआई करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण
इस भर्ती के तहत अलग-अलग श्रेणियों में पद निर्धारित किए गए हैं। इसमें ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 500 पद और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के 1100 पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता
ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में बीई, बीटेक, बीएससी, बीकॉम, बीबीए या बीसीए जैसी चार वर्षीय डिग्री होना आवश्यक है।
वहीं टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया और स्टाइपेंड
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिस के रूप में 10,900 रुपये से लेकर 12,300 रुपये प्रति माह तक स्टाइपेंड दिया जाएगा।
आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले SECL की आधिकारिक वेबसाइट secl-cil.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर उपलब्ध SECL Apprentice Recruitment 2026 के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- फिर अपनी फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- अंत में फॉर्म को जांचकर सबमिट कर दें।
जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।