दुर्ग। शहर के हृदय स्थल इंदिरा मार्केट स्थित श्री सिद्धी विनायक मंदिर में 20वां वार्षिक महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दो दिवसीय इस उत्सव (25 व 26 फरवरी) के लिए मंदिर परिसर को दूधिया रोशनी और रंग-बिरंगे फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है।
आज के कार्यक्रम (बुधवार, 25 फरवरी)
उत्सव के पहले दिन दक्षिण भारत से पधारे विशेष पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान शुरू किए गए। आज शाम प्रथम काल में:

यज्ञ शाला का विशेष पूजन।
- 108 कलशों की स्थापना और पूजा
- महापूर्णाहुति के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
- कल के विशेष आकर्षण (गुरुवार, 26 फरवरी)

महोत्सव के दूसरे दिन सुबह 7 बजे से आध्यात्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू होगी, जिसमें मुख्य रूप से:
- नदी तीर्थ पूजन एवं महासंकल्प।
- महागणपति हवन और भव्य अभिषेक आरती
- महाप्रसादी: शाम को विशाल भंडारे (महाप्रसादी) का आयोजन होगा, जिसमें शहरभर के श्रद्धालु शामिल होंगे।
मंदिर समिति ने सभी भक्तों से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।