महात्मा ज्योतिबा फुले विद्यालय परिसर में संयुक्त शाला वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन

सुपेला : महात्मा ज्योतिबा फुले विद्यालय प्रांगण मे,  ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल पांच रास्ता सुपेला और महात्मा ज्योतिबा फुले विद्यालय कोसा नगर का सयुंक्त रूप से शाला वार्षिक उत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया जिसमे दोनों विद्यालय मे पढने वालो बच्चों ने अपनी अपनी प्रतिभाऔर मनमोहक प्रस्तुति से आए हुए पालको और अथितिगणों को मन्त्रमुग्ध कर दिया!

विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ते हुए विद्यालय के निर्देशक डॉ. नीलकमल सोनी ने अपने उदबोधन मे बताया कि वर्ष 1994-95 से ये दोनों विद्यालय श्रमिक बहुल क्षेत्र मे अपनी विशिष्ट पहचान बनाते हुए बच्चों की सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर संघर्षरत है!बच्चों को शिक्षा के साथ साथ बच्चों मे संस्कार,समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए अपनी समर्पण का भी बोध कराता है! मुख्य अतिथि के रूप मे G.E. फाउंडेशन के संयोजक  प्रदीप पिल्ले ने इन बच्चों के साथ अपनी पुरानी यादो को साझा करते हुए|

 बच्चों की हर संभव मदद के लिए G. E. फाउंडेशन का साथ रहेगा और विद्यालय के इस आयोजन को अपना आयोजन बताया! शासकीय कन्या उत्तचर माध्यमिक शाला सुपेला की प्राचार्या  सुनीता लक्ष्मी टिपले मैडम ने महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा महिला शिक्षा मे किए गए कार्यों को याद दिलाते हुए ऐसे ही महान बनने के लिए बच्चों को अपना आशीष वचन दिया!

कार्यक्रम की अध्यक्षता  संजय खंडेलवाल जी ने किया और अपने उदबोधन मे कहा कि दोनों विद्यालय जिस प्रकार श्रमिक बहुल क्षेत्र मे शिक्षा का योगदान दे रहे है, वास्तव मे ऐसे विद्यालय से ही हीरे निकल कर अपने परिवार और राष्ट्र को गरिमा बढ़ाते है! कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य  बी. आर. साहू ने किया!

विशिष्ट अथिति के रूप मे पधारे  शारदा गुप्ता, सुनील पिल्ले,  विनोद उपाध्यय,  निशु पाण्डेय,  भाष्कर तिवारी, डोमने सर,  अरुण साहू जी थे!  इस आयोजन मे विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओ ने अपना पूरा योगदान दिया!  विद्यालय अध्यनरत बच्चों के पालको ने इस आयोजन की जमकर प्रशंसा की!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *