भिलाई। शहर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। सुबह करीब 4 बजे एक चार पहिया कार अनियंत्रित होकर सीधे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार, कार में तीन लोग सवार थे, जो गनीमत रही कि इस हादसे में सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।


हादसे के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन की जांच की गई, तो कार के अंदर से शराब और बीयर की बोतलों के ढक्कन बरामद हुए। इससे आशंका जताई जा रही है कि हादसे के समय कार सवार नशे की हालत में थे, जिसके कारण वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और यह दुर्घटना हो गई।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वाहन चालकों की मेडिकल जांच कराए जाने की संभावना है। पुलिस ने तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने को लेकर सख्त चेतावनी दी है।