- रानी तराई के बाजार में पुलिस ने पकड़ा
- पौने दो लाख रुपए के नकली नोट बरामद
दुर्ग | दुर्ग जिले में नकली नोट छापकर बाजार में चलाने का मामला सामने आया है। पति-पत्नी मिलकर प्रिंटर से नकली नोट छापकर बाजार में खपा रहे थे.जिन्हें पुलिस ने शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला रानीतराई थाना क्षेत्र का है। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि आरोपी दंपती कलर प्रिंटर और पेपर ऑनलाइन मंगाया। इसी से पांच सौ, दो सौ और सौ रुपए के नकली नोट छापकर रानीतराई और पाटन बाजार में खपा रहे थे। बताया जाता है कि,आरोपियों ने कई व्यापारियों को नकली नोट देकर सामान भी खरीदा।

इसी मामले में एसएसपी ने बताया कि 29 दिसंबर को रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में नकली नोट चलने की सूचना पुलिस को मिली जिस पर तत्काल पुलिस पार्टी साप्ताहिक बाजार पहुंची। सूचना की तस्दीक कर नकली नोट चलाने वाले अरूण कुमार तुरंग और उसकी पत्नी राखी तुरंग को पकड़ा।
तुलेश्वर सोनकर ग्राम सिलपट थाना भखारा जिला धमतरी ने बताया कि वे और इसकी पत्नी सरिता सोनकर ग्राम रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने आये थे।

अपना पसरा रानीतराई के बाजार अपना पसरा लगाया था। शाम को लगभग 5.30 बजे इसके पास एक व्यक्ति और एक महिला 500 रूपए का नोट देकर सब्जी खरीदी। कुछ देर बाद मंडी वाले माधव सोनकर ने व्यापारियों को बताया कि बाजार में नकली नोट चल रहा है।
तब इसने अपने गल्ला को बारीकी से देखा जो देखने में और छुने से ही नकली नोट लगा। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रानीतराई में अप.क्र-123/2025, धारा 178, 179, 180, 181 एवं 3(5) बीएनएस आरोपी अरूण तुरंग और राखी तुरंग के विरूद्ध कायम कर विवेचना में लिया गया ।

आरोपी अरूण कुमार तुरंग से पूछताछ करने पर नकली नोट छापकर बाजार में चलाना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसने ऑन लाईन कलर प्रिंटर, फोटो कापी और पेपर मंगाया था। 500 रूपये का फोटो कॉपी कर 500 रूपए का नकली नोट छापा और उसे पाटन के बाजार में चलाया। इसी तरह रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में चला रहा था। आरोपी 5200रुपए का नकली नोट लेकर रानीतराई में बाजार में खपाने गया था।
आरोपी के निवास सोनपैरी, मुजगहन, जिला रायपुर की तलाशी लेकर कलर फोटो कापी मशीन, पेपर एवं 1,65,300 रूपये एवं मौके से जब्त 5200 रूपये कुल 1,70,500 रूपये (500-200-100 रू.) के नकली नोट जब्त किया गया है।
प्रकरण में आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।