होली के पूर्व  संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लेने निकले आईजी और एसपी

  • जिले में तैनात 9सौ पुलिस कर्मी
  • ड्रोन से रखी जा रही पैनी नज़र
  • त्योहार में हुड़दंग किया तो खैर नही

दुर्ग/भिलाई।होली पर्व के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग जिले में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों, पूर्व में अपराधिक गतिविधियों वाले क्षेत्रों की मैपिंग कर सतत निगरानी रखी जा रही है।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सुपेला एवं भिलाई नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों का मोटरसाइकिल से पेट्रोलिंग कर निरीक्षण किया गया। ड्यूटी में तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता, नियमित गश्त एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस महानिरीक्षक, रेंज दुर्ग द्वारा भिलाई एवं छावनी सब डिवीजन का भ्रमण कर होली ड्यूटी में लगे पुलिस बल की समीक्षा की गई तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान दिए गए।इसके अलावा

संवेदनशील क्षेत्रों पर ड्रोन कैमरा के माध्यम से निगरानी की जा रही है। महिला एवं बच्चों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए विशेष महिला पेट्रोलिंग टीमों की तैनाती की गई है। जिले में लगभग 900 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए “बाज़” विशेष क्विक रिस्पांस टीम गठित कर रणनीतिक स्थलों पर तैनात किया गया है। कार्यालयीन स्टाफ को भी आवश्यकता अनुसार फील्ड ड्यूटी में लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *