नेशनल डेस्क: फेस्टिव सीज़न की रौनक बढ़ने लगी है और दिवाली, छठ जैसे बड़े त्योहारों पर अपने घर जाने वालों की भीड़ ट्रेनों में लगातार बढ़ रही है। यात्रियों की इसी सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली और मुंबई समेत प्रमुख शहरों से बिहार और उत्तर प्रदेश लौटने वाले यात्रियों के लिए अब नई दिल्ली और पटना के बीच चार स्पेशल वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी।
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत तिवारी ने बताया कि यह कदम त्योहारों के दौरान यात्रियों के दबाव को कम करने और उन्हें सुगम यात्रा का अनुभव देने के लिए उठाया गया है।
स्पेशल वंदे भारत ट्रेनों का शेड्यूल
इन चारों ट्रेनों के नंबर भले ही अलग हों, लेकिन सभी की टाइमिंग और स्टॉपेज एक जैसे रखे गए हैं ताकि यात्रियों को सीट बुकिंग में कोई परेशानी न हो।
- नई दिल्ली–पटना (ट्रेन संख्या 02251/02254)
- चलने के दिन: 02251 – सोमवार, बुधवार, शनिवार
02254 – रविवार, मंगलवार, गुरुवार - प्रस्थान: नई दिल्ली सुबह 8:35 बजे
- आगमन: पटना रात 9:30 बजे
प्रमुख ठहराव: अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा
- पटना–नई दिल्ली (ट्रेन संख्या 02252/02253)
- चलने के दिन: 02252 – मंगलवार, गुरुवार, रविवार
02253 – शनिवार, सोमवार, बुधवार - प्रस्थान: पटना सुबह 10:00 बजे
- आगमन: नई दिल्ली रात 11:30 बजे
प्रमुख ठहराव: आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे ट्रेन की नवीनतम जानकारी, सीट उपलब्धता और टाइमिंग के लिए हेल्पलाइन 139 या Rail Madad ऐप/वेबसाइट का उपयोग करें।