आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के साथ काम करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए इंटर्नशिप का अच्छा अवसर सामने आया है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने विभिन्न क्षेत्रों में कुल 28 इंटर्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को तय समय सीमा के भीतर आवेदन करने की सलाह दी गई है।
किन पदों पर निकली भर्ती
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं—
- बीई/बीटेक और एमटेक – 10+4 पद
- बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des) – 2 पद
- मास्टर ऑफ डिजाइन (M.Des) – 4 पद
- बैचलर ऑफ मैथेमेटिक्स / बैचलर ऑफ स्टैटिस्टिक्स – 4 पद
- मास्टर ऑफ साइंस इन मैथेमेटिक्स / मास्टर ऑफ स्टैटिस्टिक्स – 4 पद
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा पद के अनुसार कुछ विशेष कौशल भी जरूरी बताए गए हैं।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इसके बाद इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को यूआईडीएआई की इंटर्नशिप नीति के अनुसार मासिक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवार सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां उपलब्ध भर्ती नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। साथ ही उम्मीदवार नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के माध्यम से योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।