बैंक में नौकरी का मौका: IDBI में भर्ती, 1.24 लाख तक सैलरी

बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर है। IDBI बैंक ने विभिन्न विभागों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 8 अप्रैल तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 33 पद भरे जाएंगे।

पदों का विवरण

भर्ती प्रक्रिया के तहत अलग-अलग विभागों में पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें ऑडिट (इन्फॉर्मेशन सिस्टम) ग्रेड-C के 2 पद, आईटी एवं एमआईएस के 19 पद, सिक्योरिटी ऑफिसर ग्रेड-D के 8 पद और रिस्क मैनेजमेंट (इन्फॉर्मेशन सिस्टम) के 4 पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता

विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है।

  • ऑडिट (IS) ग्रेड-C: आईटी, कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रॉनिक्स में बीई/बीटेक या संबंधित विषय में स्नातक के साथ CISA प्रमाणपत्र अनिवार्य है। साथ ही कम से कम 7 वर्ष का अनुभव, जिसमें 4 वर्ष आईएस ऑडिट या साइबर सुरक्षा से संबंधित कार्य का होना चाहिए।
  • रिस्क मैनेजमेंट (इन्फॉर्मेशन सिस्टम): कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स में बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी डिग्री आवश्यक है। ग्रेड-C के लिए 7 वर्ष और ग्रेड-B के लिए 4 वर्ष का संबंधित अनुभव जरूरी है।
  • आईटी एवं एमआईएस: कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स में स्नातक डिग्री आवश्यक है। उच्च योग्यता वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। ग्रेड-D के लिए 10 वर्ष, ग्रेड-C के लिए 7 वर्ष और ग्रेड-B के लिए 4 वर्ष का अनुभव मांगा गया है।
  • सिक्योरिटी ऑफिसर ग्रेड-D: उम्मीदवार का 12वीं पास या डिप्लोमा होना चाहिए और वह भारतीय सेना, नौसेना या वायुसेना से सेवानिवृत्त जेसीओ होना चाहिए। इसके साथ कम से कम 15 वर्ष की सेवा का अनुभव भी जरूरी है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग के बाद ग्रुप डिस्कशन (GD) और पर्सनल इंटरव्यू (PI) के माध्यम से किया जाएगा।

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार लगभग 1,24,000 रुपये से 1,97,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

आयु सीमा

इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग: 1050 रुपये
  • एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवार: 250 रुपये

इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *