भगवा ब्रिगेड संस्थापक की रिहाई की मांग,क्षत्रिय करणी सेना ने जिला कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

दुर्ग।भगवा ब्रिगेड के संस्थापक ठाकुर राम सिंह ,चिंगराजधारा, बिलासपुर पर लगाए गए आरोपों को हटाकर शीघ्र रिहा करने की मांग को लेकर क्षत्रिय करणी सेना ने दुर्ग जिला कलेक्ट्रेट में सोमवार को प्रदर्शन किया।

इस दौरान छत्तीसगढ़ एवं सनातन समाज के प्रतिनिधियों ने नारेबाजी करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। आपको बता दें, धरना स्थल पर मौजूद प्रतिनिधियों ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि,ठाकुर राम सिंह (संस्थापक भगवा ब्रिगेड, बिलासपुर ने  सनातन धर्म रक्षक, गौरक्षक तथा बिलासपुर जिले में धर्मांतरण की रोकथाम के लिए सतत कार्यरत रहे हैं|

, जिन्होने लगभग 80% धर्मातरण रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।ऐसे व्यक्ति को बिल्हा में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।इसका हम विरोध करते हैं। और प्रशासन से यह मांग करते हैं कि,ठाकुर राम सिंह पर लगाए गए सभी आरोपों की निष्पक्ष जाँच करवाई जाए।

 उन पर लगाए गए सभी गलत धाराओं को हटाकर उन्हें शीघ्र न्यायोचित सम्मानपूर्वक रिहा किया जाए। इसी मांग को लेकर क्षत्रिय करणी सेना ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *