मातृ शक्ति के बिना जीवन संभव नहीं – विष्णु पाठक

  • भगवा पार्टी द्वारा आयोजित मातृ शक्ति नमन कार्यक्रम
  • मातृ शक्ति भगवा पार्टी की आधार- देवेश मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष

दुर्ग/भिलाई – भगवा पार्टी द्वारा  “मातृ शक्ति नमन कार्यक्रम” अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्पन्न हुआ।भगवा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग  संभाग प्रभारी हीरेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में  विभिन्न क्षेत्रों डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, पत्रकार,शिक्षा,धर्म,व्यापार  समाज सेवा में अपनी सेवाएं दे रही मातृ शक्ति का सम्मान किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि विष्णु पाठक  ने कहा कि मातृ शक्ति के बिना जीवन असम्भव है। प्रत्येक स्थान पर नारी की महत्ता निहित है। सीताराम, लक्ष्मीनारायण, राधाकृष्ण सभी कोई नाम भी हो,उनकी शुरुआत नारी शक्ति से ही है।  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने कहा कि मातृ शक्ति भगवा पार्टी की आधार है। सनातन धर्म परंपराओ को अनवरत बनाये रखने संवर्धन करने का कार्य हमारी माताएँ  बहनें अपने कार्यक्षेत्र में भी व्यस्त रहते हुए कर रही है वह हम सबके लिए गौरव की बात है। समाज को देश को सनातन धर्म अनुसार मार्गदर्शन देने में मातृ शक्ति का अतुलनीय योगदान है।

कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ दुर्गा उपासक पंडित धीरज शुक्ला के मुखारविन्द से माँ दुर्गा की विशाल छायाचित्र की पूजा के साथ हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी एवं सनातन धर्म के प्रणेता विष्णु पाठक एवं अध्यक्षता भगवा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा,विशिष्ट अतिथि रमेश शर्मा,सीताराम ठाकुर,अतुल नंद शुक्ला,मीना बिष्ट, हीरेन्द्र साहू, वरुणेशवर पाण्डेय के द्वारा माँ दुर्गा की पूजा,आरती की गई।इस दौरान पूरा वातावरण भगवा मय हो गया और जय माता दी, जय सियाराम के नारों से सभी में अपार उत्साह का संचार हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला से किया गया।

कार्यक्रम को विशेष अतिथि रमेश शर्मा संस्थापक बारह ज्योतिर्लिंग मंदिर ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान नूतन साहू एवं नीतू बंछोर सांस्कृतिक धार्मिक अध्यात्म क्षेत्र,टी जया रेड्डी पूर्व पार्षद एवं एम आई सी समाज सेवा व कला क्षेत्र,डा मीता डे प्रसिद्ध गायनेकोलोजिस्ट, डा नेहा बत्रा प्रसिद्ध फिजियोथेरिपिस्ट एवं डा प्रभा पटेरिया लोकप्रिय जनरल फिजिशियन चिकित्सा क्षेत्र, गायत्री उपाध्याय एवं वर्षा जैन वकालत क्षेत्र, वीणा दुबे पत्रकारिता क्षेत्र,नम्रता वर्मा इंटीरियर डिज़ाइनर इंजीनियरिंग क्षेत्र,कल्पना स्वामी शिक्षा खेल सांस्कृतिक एवं समाज सेवा क्षेत्र,छाया श्रीवास्तव,निशा यादव, ममता गुरुंग,टाटा शोभा एवं आभा ठाकुर सामाजिक समूह विभिन्न महिला संगठन समाज सेवा कार्य, डॉ बृजलता शर्मा, शुभ्रा रस्तोगी, किरण शर्मा,अंजना सिंह एवं आराधना पाण्डेय साहित्य शिक्षा एवं निर्धन बच्चों की जिम्मेदारी जैसे कार्यक्षेत्र के साथ साथ युवाओं को सनातन धर्म के मार्ग पर चलने प्रेरित करने वाली सफल वक्ता राखी भंडारी को भव्य चुन्नी,प्रशस्ति पत्र एवं मातृ शक्ति का प्रतीक चिन्ह,भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान सभी मातृ शक्तियों ने अपने कार्य क्षेत्र के अनुभव भी साझा किये।कार्यक्रम का सफल संचालन युवा नेत्री राखी भंडारी ने एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश उपाध्यक्ष हीरेन्द्र साहू ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *