लायन डिस्ट्रिक्ट 3233C, रीजन 6 की रीजन कॉन्फ्रेंस “पहल” भव्यता, गरिमा और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के साथ संपन्न

भिलाई नगर। भिलाई लयंस क्लब द्वारा शनिवार को लायन डिस्ट्रिक्ट 3233C के अंतर्गत रीजन 6 की बहुप्रतीक्षित रीजन कॉन्फ्रेंस “पहल” का आयोजन अत्यंत भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमामयी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर रीजन के सभी क्लबों के लायन सदस्य, पदाधिकारी एवं कवर्धा क्लब, बेमेतरा क्लब, महासमुंद क्लब व अनेक गणमान्य अतिथि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः पंजीयन एवं स्वागत सत्र से हुआ, जहाँ आत्मीयता एवं उत्साह का वातावरण स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा था। उद्घाटन सत्र में अतिथियों के मंचासीन होने के पश्चात रीजन चेयरपर्सन PMJF लायन शांतिलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अपने स्वागत उद्बोधन में उन्होंने बड़े ही गर्मजोशीपूर्ण एवं आत्मीय भाव से सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया, जिससे पूरे सभागार में अपनत्व का वातावरण निर्मित हुआ।

ध्वज वंदना का पठन लायन सरिता दोषी द्वारा किया गया, जिसमें विशेष रूप से भारत माता की वेशभूषा में लायन ज्योति लुनिया एवं छत्तीसगढ़ महतारी के रूप में लायन शकुंतला साहू, लायन सरिता दोषी, लायन अंजुला सोनी एवं लायन पूजा साहू की प्रस्तुति अत्यंत आकर्षक एवं सराहनीय रही।

उद्घाटन सत्र में मंचासीन पी.डी.जी. त्रिलोक बराडिया , राजेंद्र तिवारी ,जयप्रकाश अग्रवाल, नरेंद्र जैन, शैलेश अग्रवाल द्वारा अपने संक्षिप्त किन्तु प्रेरणादायक उद्बोधन प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ़ लायन विजय अग्रवाल ने अपने उदबोधन में सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने पर जोर दिया।

बिज़नेस एवं रिपोर्टिंग सत्र में रीजन चेयरपर्सन द्वारा रीजन के सभी 12 क्लबों की गतिविधियों को विस्तारपूर्वक पटल पर प्रस्तुत किया गया, जिससे रीजन 6 की सक्रियता एवं सेवा के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से सामने आई।

इस अवसर पर लायन अनिल अग्रवाल ने अपना प्रभावशाली उद्बोधन प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित सदस्यों को नई दिशा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

अवार्ड वितरण समारोह में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले क्लबों एवं सदस्यों को सम्मानित किया गया, जिससे सभी में उत्साह एवं प्रतिस्पर्धा की भावना का संचार हुआ।

कार्यक्रम का मंच संचालन लायन डॉ. रुचि सक्सेना द्वारा अत्यंत आकर्षक, प्रभावी एवं सुसंगठित ढंग से किया गया। उनके साथ जोन चेयरपर्सन लायन सीए मनोज सोनी ने समन्वय करते हुए संचालन को और अधिक प्रभावशाली बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *