दुर्ग। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य ने 23 जनवरी को विधिवत रूप से, दुर्ग रेंज का कार्यभार ग्रहण किया है ।इस अवसर पर गुरुवार को दुर्ग एस.आर.हॉस्पिटल एन्ड कॉलेज के चेयरमेन एवं लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप के प्रधान संपादक संजय तिवारी अपनी टीम के साथ उनके कार्यालय पहुंचकर पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उन्हें बधाईयां दीं।

इस दौरान एस.आर.हॉस्पिटल एन्ड कॉलेज के चेयरमेन एवं लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप के प्रधान संपादक संजय तिवारी ने नववर्ष की प्रकाशित कैलेंडर एवं डायरी भेंट की. जिसका पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य ने एस.आर.हॉस्पिटल एन्ड कॉलेज के चेयरमेन एवं लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप के कैलेंडर का विमोचन किया और प्रधान संपादक संजय तिवारी सहित लोकतंत्र प्रहरी मीडिया की टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

इस दौरान समाजसेवी विष्णु पाठक, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. कमल किशोर शर्मा एवं लोकतंत्र प्रहरी से सुरेंद्र ठाकुर ,नाहीद शेख भी मौजूद रहे.
विमोचन कार्यक्रम के उपरांत समाज एवं क्राइम पर विस्तार से चर्चा भी हुई। जिसमें पुलिस और मीडिया के आपसी सामंजस्य से अपराध की रोकथम में अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाने की बातें भी हुई .

चर्चा के दौरान एक बात निकलकर सामने आई कि.शहर में हो रहे अपराध का मुख्य कारण नशे का बाजार है.जो समूचे छत्तीसगढ़ में बड़ी तेजी से पांव पसार रहा है.हालाकिं , पुलिस इस कारोबार में लगाम कसने में काफी हद तक सफलता पाई है.बावजूद अन्य राज्यों के तस्करों की छत्तीसगढ़ के दुर्ग भिलाई में आमद बनी हुई है.आये दिन अन्य राज्यों के तस्करों की धरपकड़ हो रही है.इसी विषय को लेकर काफी देर तक चर्चा हुई.