दुर्ग | 31 जनवरी : नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार को उनके जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। सुबह से ही सिविल लाइन गौरव पथ स्थित उनके निवास एफ–4 में शुभचिंतकों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा।
महापौर के जन्मदिन को यादगार बनाने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने विभिन्न तरीकों से खुशियां मनाईं। कहीं केक काटा गया तो कहीं मिठाइयां वितरित की गईं। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी भी की गई। शुभचिंतकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर महापौर को जन्मदिन की बधाई दी तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

महापौर अलका बाघमार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दूरभाष पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इसके अलावा ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, सभापति श्याम शर्मा, एमआईसी सदस्यगण नरेंद्र बंजारे, देव नारायण चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, मनीष साहू, काशीराम कोसरे, लीना दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, शिव नायक, नीलेश अग्रवाल, लीलाधर पाल, शशि साहू, हर्षिका संभव जैन, पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, आर.एन. वर्मा, अरुण सिंह, मनमोहन शर्मा सहित भाजपा, कांग्रेस एवं निर्दलीय पार्षदगण, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ नेता महापौर निवास पहुंचकर शुभकामनाएं देने पहुंचे।

महापौर के जन्मदिन को लेकर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। संगठनों के प्रतिनिधियों ने महापौर आवास पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी।
जन्मदिन पर मिले अपार स्नेह और शुभकामनाओं के लिए महापौर अलका बाघमार ने भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं दुर्ग शहर की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।
जन्मदिन से पहले लिया सख्त निर्णय
महापौर अलका बाघमार ने अपने जन्मदिन के अवसर पर शहर में लगाए गए डिवाइडर एवं कटआउट-होर्डिंग हटवाने के निर्देश दिए, जिसकी शहरभर में सराहना की जा रही है।