छत्तीसगढ़ के बस्तर में सामूहिक आत्मसमर्पण, करोड़ों के इनामी नक्सली भी शामिल

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान को एक बड़ी सफलता मिलने जा रही है। जानकारी के मुताबिक आज 108 नक्सली एक साथ आत्मसमर्पण करने वाले हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार इन सभी पर मिलाकर करीब 3 करोड़ 95 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

आत्मसमर्पण करने वालों में नक्सली संगठन के विभिन्न स्तरों के सदस्य शामिल हैं। इनमें 6 डीवीसी, 3 सीवाईपीसीएम, 18 पीपीसीएम, 23 एसीएम और 56 पार्टी सदस्य बताए जा रहे हैं। अधिकारियों का मानना है कि इतने बड़े पैमाने पर होने वाला यह सरेंडर बस्तर में नक्सलियों के कमजोर होते प्रभाव का संकेत है।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि लगातार चल रहे अभियान और सरकार की पुनर्वास नीति के कारण कई नक्सली मुख्यधारा में लौटने के लिए आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज का सामूहिक आत्मसमर्पण बस्तर क्षेत्र में शांति स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

हालांकि इस सूची में कुख्यात नक्सली नेता पापा राव का नाम शामिल नहीं है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक वह अभी भी सक्रिय है और उसे पकड़ने के लिए अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *