भिलाई: सेक्टर-8 में मोबाइल टावर में लगी भीषण आग, दमकल की टीम मौके पर

भिलाई। शहर के सेक्टर-8 क्षेत्र में आज मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां स्थित एक मोबाइल टावर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि दूर से ही धुएं का गुबार और आग दिखाई देने लगी।

आग से मची अफरा-तफरी

टावर से उठती आग की ऊंची लपटों को देखकर स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां तत्काल घटनास्थल पर पहुँचीं।

राहत और बचाव कार्य जारी

दमकल विभाग की दोनों गाड़ियां मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। फिलहाल आग लगने का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और दमकल की टीम मौके पर मुस्तैद है और आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने का प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *