मेयर ने नाली निर्माण के लिए बनाने अपने वार्ड में की भूमिपूजन

रिसाली/नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड 09 डीपीएस रिसाली सेक्टर में नाली निर्माण किया जाएगा। इस कार्य के लिए महापौर शशि सिन्हा ने 07 लाख 50 हजार की राशि अपने निधि से स्वीकृत की है। उन्होंने मंगलवार को भूमिपूजन कर कार्य आरंभ कराया।

महापौर शशि सिन्हा ने इस अवसर पर उपस्थि लोगों से कहा कि प्राथमिकता के आधार में वे कार्य स्वीकृत कर रही है और विकास कार्य को मूर्त रूप देने भूमिपूजन भी साथ ही साथ कर रही है।

उन्होंने बताया कि ब्लाक 275 से ब्लाक 281 तक नाली निर्माण कार्य किया जाएगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में मोहन राव, कृष्ण वेणू, शकुंतला वर्मा, गिरजा ठाकुर, सुमन ध्रुव देवांगन, फगेश ठाकुर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *