मुंबई : बॉलीवुड में कई बार नॉर्थ और साउथ भारत की परंपराओं व संस्कृतियों का संगम बड़े पर्दे पर दिख चुका है। इसी कड़ी में अब दर्शकों को 29 अगस्त को रिलीज होने वाली सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म परम सुंदरी का इंतजार है। फिल्म में दोनों कलाकारों की जोड़ी नॉर्थ और साउथ की परंपराओं का शानदार मेल दर्शकों के सामने पेश करेगी।
2 स्टेट्स (2014)
अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी 2 स्टेट्स में आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर की जोड़ी ने पंजाबी और तमिल संस्कृति का अनोखा संगम दिखाया था। फिल्म की कहानी एक नॉर्थ इंडियन लड़के और साउथ इंडियन लड़की के रिश्ते में आने वाली चुनौतियों पर आधारित थी।
चेन्नई एक्सप्रेस (2013)
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की चेन्नई एक्सप्रेस में दर्शकों को नॉर्थ-साउथ कल्चर का हल्का-फुल्का, मज़ेदार और रोमांचक अंदाज़ देखने को मिला। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह फिल्म कॉमेडी और रोमांस का बेहतरीन मिश्रण थी।
दिल से (1998)
मणिरत्नम के निर्देशन में बनी दिल से में शाहरुख खान, मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा की मौजूदगी ने फिल्म को यादगार बना दिया। प्रेम और आतंकवाद की पृष्ठभूमि वाली इस फिल्म में नॉर्थ-साउथ की झलक भी दर्शकों को प्रभावित कर गई।
परम सुंदरी (2025)
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म परम सुंदरी भी नॉर्थ-साउथ थीम पर आधारित है। फिल्म में सिद्धार्थ ‘परम’ नामक नॉर्थ इंडियन युवक की भूमिका में हैं, जबकि जान्हवी ‘सुंदरी’ नामक साउथ इंडियन लड़की का किरदार निभा रही हैं। दोनों की लव स्टोरी पर आधारित यह फिल्म परंपराओं के संगम के साथ एक नई कहानी पेश करेगी। फिल्म के गाने और दृश्यों ने दर्शकों में उत्सुकता पहले ही बढ़ा दी है।