रिश्तों का कत्ल: होली पर चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट

जामुल / भिलाई : भिलाई के जामुल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां होली के त्यौहार के दौरान शराब पीने को लेकर हुए विवाद में चाचा ने अपने ही भतीजे की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल, यह पूरा मामला जामुल थाना क्षेत्र के रावण भाठा इलाके का है। जानकारी के अनुसार बीती रात चाचा आशीष साहू अपने भतीजे हेमंत साहू के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ते-बढ़ते गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि गुस्से में आकर आशीष साहू ने पास में पड़े लोहे के पाइप से हेमंत साहू के सिर के पीछे जोरदार वार कर दिया। लगातार वार होने के कारण हेमंत साहू गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मृतक हेमंत साहू की मां ने जामुल थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी आशीष साहू को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *