नरेंद्र बंछोर बने अधिकारियों की पहली पसंद, पांचवीं बार जीत सकते हैं चुनाव

भिलाई बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के 2025  27 कार्यकाल के लिए भी भिलाई क्लब में चुनाव हो रहा है। क्लब के बाहर सभी प्रत्याशियों के समर्थक अपने प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाते नजर आए। बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के चुनाव में वर्तमान अध्यक्ष नरेंद्र  बंछोर फिर से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। नरेंद्र बंछोर पिछले 5 वर्षों से अध्यक्ष पद का चुनाव जीतते आ रहे हैं। इस वर्ष भी उनके जीतने की शत प्रतिशत संभावना है।

 नरेंद्र बंछोर ने अधिकारियों की समस्याओं उनके अनसुलझे मुद्दों को लेकर निरंतर भिलाई से दिल्ली तक का सफर तय किया है अधिकारियों की समस्याओं के निराकरण को लेकर हुए लगातार इस्पात मंत्रालय के कांटेक्ट में रहते आए हैं। बंछोर को अपनी साफ सुधरी छवि और लंबित मुद्दों को सुलझाने का फायदा इस चुनाव में भी मिलेगा।

 वह अपने पूरे पैनल सहित जितना चाहेंगे। बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव परविंदर सिंह ग्रेवाल ने बताया कि नरेंद्र बंछोर अधिकारियों की पहली पसंद है। बीएसपी के अधिकारियों के हितों के लिए किए गए कार्य इसके प्रमाण है। लोकतंत्र प्रहरी से हुई बातचीत में परविंदर सिंह ग्रेवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *