भिलाई ।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला भिलाई ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई और विकास की नई इबारत को रेखांकित करते हुए एक विशेष कार्यक्रम “नक्सल मुक्त होता छत्तीसगढ़ः एक दीप शहीदों के नाम” आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को याद करना और नक्सलवाद से मुक्त हो रहे क्षेत्रों में विकास का जश्न मनाना
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में भिलाई जिला के विभिन्न मंडलों में भिलाई-3 और चरोदा मंडल मुरमुंदा मंडल ,जेवरा सिरसा, कोहका मंडल,अहिवारा मंडल एवं कैंप मंडल वैशाली नगर मंडल, पूरब मंडल, बाकी में कार्यक्रम आयोजित किया गया|

शहीदों की शहादत को नमन करते हुए, जवानों, स्थानीय निवासियों और युवाओं ने दीप जलाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शुरू की गई नई सड़कों, स्कूलों और स्वास्थ्य सुविधाओं पर प्रकाश डाला गया।
स्थानीय आदिवासी युवाओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भागीदारी की, जो बदलते छत्तीसगढ़ की सकारात्मक तस्वीर दर्शाता है।मुख्यधारा में लौटे पूर्व नक्सलियों को भी इस मंच से विकास की राह में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया|
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन , वरिष्ठ नेता योगेंद्र सिंह उपस्थिति रहे|
भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य से नक्सलवाद के खात्मे और शांति की ओर बढ़ते कदमों के बीच, आज भिलाई जिला में विभिन्न स्थान में “एक दीप शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य को हिंसा मुक्त बनाने के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सुरक्षाबलों के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था।
भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज शांति सुरक्षा और विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है केंद्र एवं राज्य सरकार के दृढ़ संकल्प सुरक्षा बलों के साहस जनभागीदारी के प्रयासों से नक्सलवाद का अंत हो गया है और निश्चित ही यह हमारे लिए हर्ष उल्लास का विषय है और हम सौभाग्यशाली है कि हम इस स्वर्णिम क्षण के साक्षी है,
कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल जिला महामंत्री विनय सेन, विशालदीप नायर, मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, मनीष पीपरोल, सोनू यदव, राहुल झा, सौरभ चटर्जी, जयंत शर्मा, निखिल सोनी, चंदन यादव, अभिषेक पांडे, शिवम्, एवं भाजपा युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।