NEET UG 2026: आवेदन की अंतिम तिथि 11 मार्च तक बढ़ी, छात्र अब भी भर सकते हैं फॉर्म

NEET UG 2026 राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 11 मार्च 2026 कर दी है। जो छात्र किसी कारणवश तय समय तक आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब बढ़ाई गई तिथि तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को 11 मार्च रात 11:50 बजे तक परीक्षा शुल्क जमा करने का मौका मिलेगा।

NTA ने स्पष्ट किया है कि आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर ही फॉर्म भरना होगा। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवेदन शुल्क

NEET UG 2026 के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी के अनुसार निर्धारित किया गया है—

  • जनरल कैटेगरी: 1700 रुपये
  • जनरल EWS / OBC NCL: 1600 रुपये
  • SC / ST / PwBD / थर्ड जेंडर: 1000 रुपये
  • भारत के बाहर परीक्षा केंद्र: 9500 रुपये

घर बैठे ऐसे करें आवेदन

छात्र घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें—

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर “Registration for NEET(UG) – 2026 is LIVE!” लिंक पर क्लिक करें।
  3. मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद अन्य आवश्यक विवरण भरकर आवेदन फॉर्म पूरा करें।
  5. अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  6. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

जो छात्र मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह अंतिम मौका हो सकता है, इसलिए उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *