दुर्ग | 31 मार्च | नगर पालिक निगम, दुर्ग द्वारा भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ को शहर में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए कमर कस ली गई है। इस पहल के माध्यम से आम नागरिकों को सस्ती, स्वच्छ और आत्मनिर्भर बिजली की सौगात देने की तैयारी है।
नगर निगम प्रशासन का मुख्य लक्ष्य शहर के अधिक से अधिक घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप स्थापित करना है। इससे नागरिकों को न केवल भारी-भरकम बिजली बिलों से मुक्ति मिलेगी, बल्कि वे अपनी जरूरत की बिजली खुद पैदा कर आत्मनिर्भर बनेंगे। यह कदम कार्बन उत्सर्जन को कम करने और दुर्ग को एक ‘ग्रीन सिटी’ के रूप में विकसित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों को मुफ्त या बेहद सस्ती बिजली उपलब्ध कराना।स्वच्छ ऊर्जा: पारंपरिक बिजली की जगह सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर पर्यावरण को सुरक्षित रखना।

ऊर्जा आत्मनिर्भरता: देश और शहर को ऊर्जा के क्षेत्र में स्वावलंबी बनाना।
नगर पालिक निगम, दुर्ग ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस जनकल्याणकारी योजना का अधिकतम लाभ उठाएं। निगम अधिकारियों के अनुसार, योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाई जा रही है ताकि आवेदन प्रक्रिया और इंस्टॉलेशन का कार्य सुगमता से पूरा हो सके।
यह योजना न केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए आर्थिक बचत का माध्यम है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य का आधार भी है।