WhatsApp का इस्तेमाल करने के लिए अब देने होंगे पैसे? खरीदना होगा सब्सक्रिप्शन, जानिए डिटेल

नई दिल्ली। अगर आप रोज़ाना WhatsApp इस्तेमाल करते हैं, तो जल्द ही आपको इसके लिए पैसे चुकाने पड़ सकते हैं—कम से कम विज्ञापन से मुक्त अनुभव के लिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp Ad-Free सब्सक्रिप्शन मॉडल पर काम कर रहा है, जिसके तहत यूज़र्स स्टेटस और चैनल्स सेक्शन में बिना विज्ञापन का अनुभव ले सकेंगे।

पिछले साल मेटा ने WhatsApp के स्टेटस और चैनल्स में विज्ञापनों की टेस्टिंग शुरू की थी। कई यूज़र्स ने इस कदम का विरोध किया, लेकिन कंपनी अब भी अपने नए प्लान को लेकर गंभीर दिखाई दे रही है।

WhatsApp के नए वर्जन में संकेत
1WhatsApp वर्जन 2.26.3.9 के कोड में कुछ नई स्ट्रिंग्स मिली हैं, जो बताती हैं कि स्टेटस और चैनल्स से विज्ञापन हटाने के लिए अलग सब्सक्रिप्शन प्लान लाने की योजना है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

सब्सक्रिप्शन से क्या मिलेगा फायदा?
भविष्य में यदि आप WhatsApp पर विज्ञापन नहीं देखना चाहते हैं, तो आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा। सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूज़र्स को स्टेटस और चैनल्स में कोई विज्ञापन नहीं दिखाई देगा, जबकि फ्री यूज़र्स को इन सेक्शन में विज्ञापन देखने पड़ सकते हैं। यानी, पैसे देने पर Ad-Free अनुभव, बिना भुगतान पर विज्ञापनों के साथ ऐप का इस्तेमाल करना होगा।

कीमत और लॉन्च अभी अनिश्चित
सब्सक्रिप्शन की कीमत, अतिरिक्त फीचर्स और लॉन्च डेट अभी तय नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह प्लान केवल स्टेटस और चैनल्स में दिखने वाले विज्ञापनों तक सीमित रहेगा। चैटिंग और कॉलिंग जैसी मुख्य सेवाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

WhatsApp यूज़र्स अब इस नए बदलाव के लिए तैयार रहेंगे कि भविष्य में Ad-Free अनुभव मुफ्त नहीं होगा, और विज्ञापन देखने के विकल्प के लिए उन्हें पैसों का भुगतान करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *