नर्सिंग सत्र 1 अगस्त से, लेकिन प्रवेश परीक्षा के नतीजों पर सस्पेंस! अभ्यर्थी परेशान

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यापमं द्वारा आयोजित नर्सिंग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के नतीजे दो माह बीतने के बाद भी घोषित नहीं किए गए हैं। जबकि इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) ने कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। काउंसिल की अधिसूचना के अनुसार सभी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में 30 सितंबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी, वहीं नया सत्र 1 अगस्त से शुरू होना है।

29 मई को आयोजित नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के नतीजों की देरी से विद्यार्थी और कॉलेज संचालक दोनों ही परेशान हैं। प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ ने व्यापमं अध्यक्ष को पत्र लिखकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यदि व्यापमं समय पर नतीजे जारी नहीं कर पाता है तो संगठन शासन से न्यूनतम अहर्ता के आधार पर मेरिट क्रम में प्रवेश देने की अनुमति मांगने को बाध्य होगा।

अधिकारियों की चुप्पी और परिणामों में देरी के चलते छात्र-छात्राओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अब सवाल उठ रहा है कि सत्र की शुरुआत से पहले परिणाम जारी होंगे या फिर दाखिला प्रक्रिया प्रभावित होगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *