वसंत पंचमी पर शासकीय शाला जेवरा में माँ सरस्वती की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा किया गया,बच्चों के लिए हुआ विशेष भोज

दुर्ग/जेवरा |  शासकीय नवीन माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला जेवरा में वसंत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाला प्रांगण में प्रशांत गौतम एवं  मोहिनी गौतम द्वारा अपने पिता स्वर्गीय नरेन्द्र गौतम की पावन स्मृति में माँ सरस्वती की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई।

वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई। इस उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों के लिए विशेष भोज का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच हितेश नागवंशी ने सपरिवार सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना की।

शाला परिवार ने जताया आभार

शाला की प्रधान पाठक रोमा सिंह चन्देल ने इस पुनीत कार्य और आयोजन के लिए गौतम परिवार का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिर में विद्या की देवी की स्थापना से वातावरण और अधिक मंगलमय होगा।

इस गरिमामय अवसर पर संकुल प्राचार्या

किरण साहू, सपना सोनी, संध्या सेंगर, गायत्री पटेल, श्वेता ठाकुर, संकुल समन्वयक आनंद तिवारी एवं प्राथमिक शाला के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। पूरे शाला परिवार और ग्रामीणों ने इस आयोजन की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *