Police Recruitment 2026: टेक्निकल पदों पर 89 वैकेंसी, जानें योग्यता और पूरी डिटेल

Police Recruitment 2026 : मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने मध्य प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर शाखा के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत सहायक उप निरीक्षक (ASI) और हेड कॉन्स्टेबल (कंप्यूटर) के कुल 89 पद भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 19 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है।

कुल पदों का ब्योरा

  • ASI (कंप्यूटर) – 14 पद
  • हेड कॉन्स्टेबल (कंप्यूटर) – 75 पद

शैक्षणिक योग्यता

ASI (कंप्यूटर) पद के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस/आईटी में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होना आवश्यक है। वैकल्पिक रूप से मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से कंप्यूटर/आईटी में तीन वर्षीय डिप्लोमा भी मान्य होगा।

हेड कॉन्स्टेबल (कंप्यूटर) के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना जरूरी है, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषय शामिल हों। कंप्यूटर/आईटी में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।

आयु सीमा

आवेदक की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को शासन के नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी।

वेतनमान

  • ASI (कंप्यूटर): ₹28,700 से ₹91,300
  • हेड कॉन्स्टेबल (कंप्यूटर): ₹25,300 से ₹80,500

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET/PST), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

शारीरिक मापदंड

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 168 सेमी और महिला अभ्यर्थियों के लिए 155 सेमी निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क

  • अनारक्षित वर्ग: ₹500
  • SC/ST/OBC/EWS: ₹250
  • विभागीय उम्मीदवार (अनारक्षित): ₹250
  • विभागीय उम्मीदवार (आरक्षित वर्ग): ₹100

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर निर्धारित तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *