अफीम खेती पर बढ़ा सियासी घमासान, कांग्रेस ने बनाई 10 सदस्यीय टीम

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मक्का की फसल के बीच अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। करीब 9 एकड़ जमीन पर अफीम के पौधे लगाए जाने की जानकारी मिलने के बाद इस मुद्दे ने तूल पकड़ लिया। बताया गया कि यह खेती भाजपा से जुड़े नेता विनायक ताम्रकर द्वारा की जा रही थी। मामला सामने आने के बाद भाजपा ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

घटना के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले का निरीक्षण किया। इसके बाद इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई।

इसी बीच अब कांग्रेस ने मामले की जांच के लिए कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। इस जांच समिति का संयोजक पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम को बनाया गया है।

कांग्रेस की ओर से गठित 10 सदस्यीय टीम पूरे मामले की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेगी। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *