पॉन्ड क्लीनर मशीन से तालाबों की सफाई में आई तेजी, पुलगांव गौठान तालाब बना उदाहरण

दुर्ग/ 28 मार्च/ नगर पालिक निगम, दुर्ग।नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर के तालाबों की साफ-सफाई के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पॉन्ड क्लीनर मशीन के माध्यम से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलगांव गौठान के समीप स्थित तालाब की सफाई का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है,

जिससे क्षेत्र की स्वच्छता एवं सौंदर्य में उल्लेखनीय सुधार देखा जा रहा है।पॉन्ड क्लीनर मशीन की सहायता से तालाबों में जमा गंदगी, कचरा एवं जलकुंभी को प्रभावी रूप से हटाया जा रहा है, जिससे जल स्रोतों का संरक्षण भी सुनिश्चित हो रहा है।

निगम द्वारा इस तालाब की सफाई पूर्ण होने के पश्चात शहर के अन्य तालाबों की सफाई भी इसी मशीन के माध्यम से किए जाने की कार्ययोजना बनाई गई है।यह कार्य महापौर अलका बाघमार एवं सभापति श्याम शर्मा के मार्गदर्शन तथा आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार निरंतर किया जा रहा है। कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद के नेतृत्व में टीम अमला के साथ कचरा एवं जलकुंभी को प्रभावी रूप से हटाया जा रहा है,

बता दे कि निगम प्रशासन द्वारा तालाबों के संरक्षण एवं स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए इस अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि पॉन्ड क्लीनर मशीन के सफल उपयोग से निकाय के विभिन्न क्षेत्रों में पहले भी सफाई कार्य संपन्न किए जा चुके हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इसी कारण यह पहल पूरे प्रदेश में सराही जा रही है और अन्य नगरीय निकायों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही है।

नगर निगम दुर्ग द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के नवाचारों के माध्यम से शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरणीय दृष्टि से सुदृढ़ बनाने के लिए सतत प्रयास किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *