राहुल गांधी का बड़ा दावा: हरियाणा में 25 लाख वोटों की चोरी, 10 बूथों पर 22 फर्जी वोट मिले

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि चुनाव में कांग्रेस की भारी बहुमत वाली जीत को जानबूझकर हार में बदला गया। राहुल ने इसे ‘ऑपरेशन सरकार चोरी’ बताया और कहा कि यह साजिश पहले से ही चालू थी।

राहुल गांधी ने बताया कि हरियाणा के कुछ सीटों पर नतीजे एग्जिट पोल और पोस्टल बैलट से मेल नहीं खाते। उनके अनुसार, भाजपा को कुल 55,48,800 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 54,30,602 वोट मिले, और परिणामस्वरूप भाजपा को 48 सीटें और कांग्रेस को 37 सीटें मिलीं। उन्होंने कहा कि 8 सबसे करीबी मुकाबलों में कुल 22,779 वोटों का अंतर था।

नेता प्रतिपक्ष ने ब्राजीली मॉडल की तस्वीर का हवाला देते हुए राय विधानसभा के 10 बूथों में 22 फर्जी वोट होने का दावा किया। इसके आधार पर उन्होंने कहा कि हरियाणा में लगभग 25 लाख वोट चोरी हुए। राहुल ने डुप्लीकेट वोटर (5,21,619), अमान्य पते (93,174) और थोक वोटर (19,26,351) के आंकड़े साझा किए और फॉर्म 6 और फॉर्म 7 के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने युवा मतदाताओं, विशेषकर जेनरेशन जेड से अपील की कि वे इस कथित गुप्त साजिश को समझें और अपने भविष्य के लिए जागरूक रहें। उन्होंने कहा, “यह आपका भविष्य छीना जा रहा है और आपके सपने चुराए जा रहे हैं, और यह सब आपके सामने हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *