मालगाड़ी की चपेट में आने सेरेलवे कर्मचारी की मौत

  • दुर्ग रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म 6 में हुआ हादसा

दुर्ग |  दुर्ग रेलवे स्टेशन में रविवार सुबह प्लेटफार्म नंबर 6 पर ड्यूटी पर तैनात रेलवे कर्मचारी की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है, जो रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड-1 (ट्रेन लाइटिंग स्टाफ) के पद पर कार्यरत थे।

बताया जा रहा है कि अजय कुमार प्रथम पाली में ड्यूटी पर तैनात थे। सुबह करीब 9 बजे किलोमीटर संख्या 865/27 (रायपुर एंड) के पास एक खाली मालगाड़ी गुजर रही थी। इसी दौरान वे अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर दुर्ग ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को जानकारी दी। इसके बाद RPF स्टाफ, जीआरपी दुर्ग के कर्मचारी और स्थानीय रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे। आरपीएफ द्वारा करीब सुबह 9:50 बजे शव को ट्रैक से हटाकर मॉर्चुरी भेजा गया है। जीआरपी ने बताया कि परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *