रायपुर रेलवे जंक्शन बनेगा आधुनिक हब, CM साय ने जताया केंद्र का आभार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर रेलवे जंक्शन के कायाकल्प को छत्तीसगढ़ के लिए एक नए युग की शुरुआत बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2030 तक भारतीय रेलवे की क्षमता को दोगुना करने की व्यापक योजना में रायपुर जंक्शन को शामिल किया जाना प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित परियोजना के तहत रायपुर रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त प्लेटफॉर्म, टर्मिनल विस्तार और अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे न सिर्फ यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि ट्रेनों की आवाजाही भी अधिक सुचारु और तेज़ होगी।

उन्होंने बताया कि रायपुर जंक्शन के सुदृढ़ होने से छत्तीसगढ़ की लॉजिस्टिक क्षमता में बड़ा इजाफा होगा। खनिज, कृषि उत्पाद और औद्योगिक माल के परिवहन को नई गति मिलेगी, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री साय ने यह भी कहा कि बेहतर रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। राज्य की कनेक्टिविटी राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी, जिससे आम जनता को यात्रा और व्यापार दोनों में सहूलियत मिलेगी।

अंत में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ को विकास के नए शिखर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *