राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने घोषित किए प्रत्याशी, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को मिला मौका

रायपुर। आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई नेताओं को मैदान में उतारा है। इस सूची में छत्तीसगढ़ से भाजपा की वरिष्ठ नेत्री लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है।

पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार को राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

इसके अलावा हरियाणा से पार्टी ने संजय भाटिया को राज्यसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है।

भाजपा की ओर से जारी इस सूची के बाद संबंधित राज्यों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और अब सभी की नजर आगामी राज्यसभा चुनाव पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *