गर्मी में यात्रियों को राहत: पटना–चर्लपल्ली और तिरुपति–रक्सौल के बीच चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें

बिलासपुर। बढ़ती गर्मी और ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए पटना–चर्लपल्ली और तिरुपति–रक्सौल रूट पर समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

रेलवे के अनुसार पटना–चर्लपल्ली–पटना के बीच कुल 15-15 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 03253 पटना–चर्लपल्ली स्पेशल 8 अप्रैल से 27 मई तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को पटना से रवाना होगी। वहीं ट्रेन संख्या 03255 चर्लपल्ली–पटना स्पेशल 10 अप्रैल से 29 मई तक प्रत्येक शुक्रवार को चर्लपल्ली से पटना के लिए संचालित की जाएगी।

इसी तरह यात्रियों की सुविधा के लिए तिरुपति–रक्सौल के बीच भी समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 07051 तिरुपति–रक्सौल स्पेशल 13, 20, 27 अप्रैल तथा 4, 11, 18 और 25 मई को प्रत्येक सोमवार तिरुपति से रवाना होगी।

वहीं ट्रेन संख्या 07052 रक्सौल–तिरुपति स्पेशल 16, 23, 30 अप्रैल तथा 7, 14, 21 और 28 मई को प्रत्येक गुरुवार रक्सौल से संचालित की जाएगी। इस रूट पर कुल 7 फेरे लगाए जाएंगे।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी और ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में यात्रा करना अधिक सुविधाजनक होगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *