मंत्री ओ.पी. चौधरी की अध्यक्षता में निवेश और शहरी विकास की समीक्षा बैठक, 1000 करोड़ रुपये के बजट लक्ष्य पर जोर

नवा रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में आज वित्त, आवास और पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी की अध्यक्षता में निवेश, अधोसंरचना विकास और शहरी जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में मंत्री चौधरी ने अधिकारियों से शहर के योजनाबद्ध और तीव्र विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि नवा रायपुर का संतुलित, आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं मिल सकें।

बजट और विकास लक्ष्य
मंत्री चौधरी ने बताया कि इस वर्ष राज्य शासन के बजट अंतर्गत पूंजीगत व्यय का लक्ष्य 1000 करोड़ रुपये रखा गया है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि इस लक्ष्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए समर्पण भाव से कार्य करें।

निर्माण कार्यों और समन्वय पर जोर
चौधरी ने यह भी निर्देश दिए कि शासकीय एवं निजी संस्थानों तथा बिल्डर्स द्वारा आवंटित भूमि पर हो रहे निर्माण कार्यों को समन्वयपूर्वक और शीघ्र गति से पूरा किया जाए, ताकि नवा रायपुर के इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत बनाया जा सके।

बैठक में निवेश प्रोत्साहन, पर्यावरण संरक्षण, अधोसंरचना विकास और शहरी जनसुविधाओं के उन्नयन पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर प्राधिकरण के चेयरमैन अंकित आनंद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंदन कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *