लुटेरी दुल्हन की चालबाजी: शादी के 10 दिन बाद दूल्हे को लगाया चूना, महीनों बाद हुई गिरफ्तारी,पति की हार्ट अटैक से मौत

सूरत। गुजरात पुलिस ने सात महीने की मशक्कत के बाद लुटेरी दुल्हन मुस्कान प्रमोदकुमार असादु मरावी को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। मुस्कान पर आरोप है कि उसने शादी के महज 10 दिन बाद 40 हजार रुपये के गहने लेकर फरार हो गई थी, जिससे आहत होकर उसके ज्वेलर पति प्रवीण की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

घटना सूरत के वराछा इलाके की है, जहां प्रवीण ने अपनी पांच साल की बेटी को मां का प्यार दिलाने के लिए मुस्कान से शादी की थी। शादी का सौदा 2.10 लाख रुपये में तय हुआ था। शादी के 10 दिन बाद मुस्कान मन्नत के बहाने वडोदरा गई और फिर लौटकर नहीं आई। पति प्रवीण ने जब उसकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर आपत्तिजनक वीडियो देखे तो वह सदमे में आ गया और उसकी मौत हो गई।

परिवार ने वराछा पुलिस में मुस्कान, सीमा और रमेश वडोदरिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस पहले ही सीमा और रमेश को गिरफ्तार कर चुकी थी। मुस्कान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गिरोह ने कहीं और लोगों को भी तो निशाना नहीं बनाया।पुलिस ने पीड़ितों से संपर्क करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *