जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केंद्र में एस.आर.हॉस्पिटल का प्लेसमेंट कैम्प

दुर्ग : जिले में युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका मिल रहा है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मालवीय नगर चौक दुर्ग में आज 10 नवंबर को सुबह 10:30 बजे से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है, जो वर्तमान में जारी है।

इस कैंप में एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, जेवरा सिरसा की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें मेडिकल ऑफिसर, डेंटिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, टेक्निशियन, नर्सिंग स्टाफ, मैनेजर, लेक्चरर, लाइब्रेरियन, आईटी इंचार्ज, फील्ड ऑफिसर, एकाउंटेंट, सिक्योरिटी गार्ड, मल्टीपर्पस वर्कर, आया/बाई और कुक जैसे कुल 100 रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया चल रही है।

पदों के अनुसार वेतन ₹7,000 से ₹80,000 प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। पात्र अभ्यर्थियों में 10वीं, 12वीं, स्नातक, बीई/बीटेक, पैरामेडिकल, नर्सिंग और डीसीए/पीजीडीसीए प्रमाणपत्रधारी उम्मीदवार शामिल हैं।

कैंप में सुबह से ही युवाओं की भीड़ उमड़ रही है। रोजगार कार्यालय के अधिकारी (मौके पर) उम्मीदवारों का मार्गदर्शन कर रहे हैं और चयन प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है।

विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार erojgar.cg.gov.in, Chhattisgarh Rozgar App, या जिला रोजगार कार्यालय के सूचना पटल पर विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *