- लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप एवं एस आर हॉस्पिटल एंड कालेज के कैलेण्डर के प्रकाशन पर रायपुर कलेक्टर बधाईयों के साथ शुभकामनाएं दी
दुर्ग/रायपुर। लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप एवं एस आर हॉस्पिटल एंड कालेज का वार्षिक कैलेण्डर हिन्दू नववर्ष, धार्मिक तिथियों तीज-त्योहारों एवं ,शासकीय अवकाशों के साथ प्रकाशित की गई है।
जिसे लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप के प्रधान संपादक एवं एस आर हॉस्पिटल एंड कालेज दुर्ग के चेयरमेन संजय तिवारी अपनी टीम के साथ रायपुर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर, रायपुर जिला के कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के कार्यालय पर जाकर नव वर्ष की बधाई के साथ नव वर्ष की प्रकाशित कैलेण्डर उन्हें भेंट किया।

इस दौरान कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने लोकतंत्र प्रहरी अखबार सहित कैलेण्डर के प्रकाशन पर प्रधान संपादक और उनकी टीम को बधाईयों के साथ शुभकामनाएं दी। और कैलेण्डर के ले-आउट की तारीफ की।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर कमल किशोर शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाज सेवी विष्णु पाठक, एवं लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप एवं एस. आर. हॉस्पिटल एवं कॉलेज के चेयरमैन संजय तिवारी व ओम नम शिवाय सहित अन्य उपस्थित थे|
गौरतलब है कि , कैलेंण्डर के ले-आउट और संपूर्ण तरह जानकारियों से भरे होने की वजह से शहरवासियों के बीच काफी कम समय में लोकप्रिय हो रहा है।आज दुर्ग भिलाई,रायपुर,राजनांदगांव सहित अन्य शहरों के शासकीय दफ्तरों के अलावा प्रतिष्ठानों सहित घरों में लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप एवं एस आर हॉस्पिटल एंड कालेज की प्रकाशित कैलेण्डर का लेआउट चर्चित हो रहा है।