शक्ति प्रदर्शन या बड़ी साजिश का पर्दाफाश? विधायक रिकेश सेन के कार्यक्रम में 22 हजार महिलाओं का सम्मान, मंच से हत्या की साजिश का खुलासा

भिलाई, 09 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के शांति नगर दशहरा मैदान में जनसैलाब उमड़ पड़ा। मौका था विधायक रिकेश सेन द्वारा आयोजित ‘विधायक की शक्ति’ योजना के भव्य कार्यक्रम का, जहाँ लगभग 22 हजार महिलाओं को सम्मानित किया गया। लेकिन इस उत्सव के बीच विधायक द्वारा अपनी हत्या की साजिश को लेकर किए गए खुलासे ने पूरे प्रदेश के गलियारों में सनसनी फैला दी है।

मंच से हुआ बड़ा खुलासा: “2 साल से रची जा रही थी हत्या की साजिश”

कार्यक्रम के दौरान उस वक्त सन्नाटा पसर गया जब विधायक रिकेश सेन ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर खुलासा किया। उन्होंने सार्वजनिक रूप से बताया कि पिछले दो वर्षों से कुछ असामाजिक तत्व उनकी हत्या की साजिश रच रहे थे। श्री सेन ने इस साजिश में शामिल चेहरों और उनके मंसूबों का जिक्र करते हुए हुंकार भरी कि ऐसी धमकियां उन्हें जनसेवा के मार्ग से पीछे नहीं हटा पाएंगी।

विधायक की शक्ति’ से सशक्त हुईं महिलाएं

महिला सशक्तिकरण की दिशा में विधायक की इस अनूठी योजना के तहत शिक्षा, समाज सेवा और स्वरोजगार के क्षेत्र में मिसाल पेश करने वाली महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी 22 हजार महिलाओं को स्मृति चिन्ह और विशेष उपहार भेंट किए गए। उपहार पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इस पहल को आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम बताया।

ऐतिहासिक उपस्थिति और सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दशहरा मैदान में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बीच देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस विशाल आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और भारी संख्या में वैशाली नगर के निवासी मौजूद रहे। विधायक ने स्पष्ट किया कि ‘विधायक की शक्ति’ योजना का मूल उद्देश्य हर महिला को सुरक्षित और सशक्त महसूस कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *