दुर्ग धमधा रोड सब्जी मंडी में नशीली दवाओं के साथ तस्कर गिरफ्तारमोहन नगर पुलिस ने दबोचा

दुर्ग। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मोहन नगर थाना पुलिस ने धमधा रोड स्थित सब्जी मंडी में घेराबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री करने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं।

29 मार्च को पुलिस को सूचना मिली थी कि धमधा रोड सब्जी मंडी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति नशीली दवाओं के साथ ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की और संदेही को हिरासत में लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 72 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। आरोपी की पहचान दीपक ठाकुर (28 वर्ष), निवासी सिकोला भाठा, दुर्ग के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि अधिक मुनाफे के लालच में वह इन प्रतिबंधित दवाओं को अवैध रूप से बेचने का काम कर रहा था।

जिसके पास से पुलिस को 72 नग नशीले कैप्सूल जिसका बाजार मूल्य  लगभग 28,800 रूपये बताया जा रहा है.

मोहन नगर पुलिस ने आरोपी दीपक ठाकुर के खिलाफ NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *