समाजसेवी इंदरजीत सिंह छोटू ने किया ‘लोकतंत्र प्रहरी’ एवं ‘एसआर हॉस्पिटल’ के कैलेंडर का विमोचन

भिलाई |  भिलाई के प्रमुख समाजसेवी एवं हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर इंदरजीत सिंह ‘छोटू’ ने शनिवार को कोहका स्थित अपने कार्यालय में ‘लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप’ और ‘एसआर हॉस्पिटल एंड कॉलेज’ के संयुक्त वार्षिक कैलेंडर-2026 का विमोचन किया। यह कैलेंडर शासकीय अवकाशों के साथ-साथ हिंदू नववर्ष, विभिन्न पर्व-त्योहारों और महत्वपूर्ण धार्मिक तिथियों की विस्तृत जानकारियों से सुसज्जित है।

जनहित के प्रयासों की सराहना

विमोचन के दौरान इंदरजीत सिंह छोटू ने लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि मीडिया और स्वास्थ्य सेवाओं का यह साझा प्रयास समाज के लिए अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने पूरी टीम को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

कोहका कार्यालय में हुआ गरिमामयी आयोजन

लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप की ओर से सुरेंद्र ठाकुर और नाहीद शेख ने इंदरजीत सिंह छोटू के कोहका स्थित कार्यालय पहुंचकर उन्हें नववर्ष की बधाई दी और कैलेंडर की प्रथम प्रतियां भेंट कीं। इस दौरान कैलेंडर के प्रकाशन और इसके माध्यम से लोगों तक सही तिथियों की जानकारी पहुँचाने के उद्देश्य पर चर्चा की गई।

कैलेंडर की विशेषताएं

इस वार्षिक कैलेंडर में वर्षभर के प्रमुख त्यौहारों, जयंती, व्रत एवं सरकारी छुट्टियों को स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है, जिससे यह आम नागरिकों के लिए काफी मददगार साबित होगा। इस अवसर पर लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप की टीम के अन्य सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *