आईआईटी भिलाई में छात्र की मौत

  • पुलिस ने परिजनों को दी सूचना
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

भिलाई  | आईआईटी भिलाई में इलेक्ट्रिकल बैच के छात्र की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिसका नाम सौमिल साहू बताया गया है.पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सौमिल साहू एमपी के होशंगाबाद का रहने वाला था.जो कि 2025 जुलाई में ही आईआईटी के इलेक्ट्रिकल ब्रांच में एडमिशन लिया था.

रोज की तरह कॉलेज जाने के लिए तैयार हो रहा था इसी बीच अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ा.जिसे बेहोशो की हालत में कॉलेज के ही हॉस्टल के अन्य छात्रों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया.

 इसके थोड़ी देर बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.मृतक के शव को मरचुरी में रखवा दिया गया है.और इसकी सूचना  सौमिल के परिजनों को दे  दी गई है.

 फिलहाल पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.इसके बाद ही मौत का असली कारण पता चल पायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *