भिलाई नगर के पूर्व पार्षद परमजीत सिंह लाडी का आकस्मिक निधन

भिलाई नगर | नगर निगम भिलाई के पूर्व पार्षद परमजीत सिंह लाडी का शनिवार सुबह All India Institute of Medical Sciences Raipur (एम्स रायपुर) में निधन हो गया। वे 53 वर्ष के थे।

परिजनों के अनुसार तबीयत बिगड़ने पर उन्हें शुक्रवार, 13 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे इलाज के लिए एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

परमजीत सिंह लाडी लंबे समय तक स्थानीय राजनीति और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। उनका अंतिम संस्कार रविवार, 15 फरवरी को रामनगर मुक्तिधाम में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *