नेवई और मरोदा क्षेत्र में तीन दिन नहीं खुलेगा नल

रिसाली | नगर पालिक निगम रिसाली के नेवई क्षेत्र स्थित 32 लाख लीटर क्षमता वाले ओवर हेड टैंक का मरम्मत कार्य करने तीन दिनों का शट डाउन लिया जाएगा।

शुक्रवार से  रविवार तक पेयजल आपूर्ति प्रभावित क्षेत्र में टैंकर के माध्यम से की जाएगी। सहायक अभियंता अखिलेश गुप्ता ने बताया कि मेन डिस्ट्रीब्यूशन लाइन में लिक होने की वजह से शट डाउन लिया जा रहा है।

प्रभावित क्षेत्र में वार्ड 16 बीआरपी कालोनी, वार्ड 17 शिवपारा स्टेशन मरोदा, वार्ड 18 एचएससीएल कालोनी स्टेशन मरोदा, वार्ड 19 विजय चैक स्टेशन मरोदा, वार्ड 20 शंकरपारा स्टेशन मरोदा, वार्ड 21 सूर्या नगर, वार्ड 32 नेवई भाटा, वार्ड 33 नेवई बस्ती पूर्व, वार्ड 34 नेवई बस्ती पश्चिम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *