अरसनारा में युवक की हत्या,आरोपी मौके से फरार त्यौहार का उत्सव मातम में बदला

दुर्ग.जिले के नंदनी थाना क्षेत्र के अरसनारा गांव में गौरा गौरी उत्सव के दिन मामूली विवाद में 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई।मृतक की पहचान अशोक कुमार निर्मलकर के रूप में हुई है।रात्रि में हुई हत्या के वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

नंदिनी थाना प्रभारी परस ठाकुर से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात करीब 8.30 बजे की घटना है। गौरा चौक के पास अशोक निर्मलकर और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई है। इसी दौरान आरोपी ने चाकू से हमला कर अशोक निर्मलकर मौत के घाट उतार दिया।  हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी रातभर सघन तलाश की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल, आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसके संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है।

गांव के लोगों के अनुसार गौरी गौरा पूजन के दिन दोनों खाए पिए है। इसी बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो रात्रि में बढ़ते-बढ़ते जानलेवा झगड़े में बदल गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था।

बता दें,दीपावली पर्व के दौरान दुर्ग जिले में हुई चौथी हत्या है।  एसएसपी विजय अग्रवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की पूरी जांच की जा रही है.और अपराधी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *