प्रधानमंत्री आवास योजना में निभा रही महती भूमिका
लोकतंत्र प्रहरी।छत्तीसगढ़।दुर्ग. प्रधानमंत्री आवास योजना के में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान‘ की दीदियों ने आवास निर्माण में अपनी महती भूमिका को निभाते हुए अपनी आय में वृद्धि का कार्य किया है। जिला दुर्ग को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 तक का कुल 12784 आवास निर्माण का लक्ष्य मिला, जिसमें से 10806 आवासों को स्वीकृति प्रदान की गई। स्वीकृत आवासो के निर्माण हेतु सुनियोजित कार्य योजना का निर्माण कर तय समय सीमा में आवास निर्माण पूर्ण किये जाने हेतु कार्य प्रारम्भ किया गया।
सीमित संसाधनों के चलते ग्रामीण क्षेत्र में आवास के हितग्राहियों को निर्माण कार्य में छत ढलाई के समय सेट्रिंग प्लेट की कमी हो रही थी. जिस पर PMAY और NRLM की संयुक्त बैठक कर सेट्रिंग प्लेट की उपलब्धता के लिए जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बंजरग दुबे द्वारा निर्देशित किया गया कि NRLM के स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा सेंट्रिंग प्लेट उपलब्ध करवाया जायें। समूह की दीदियों से बात करके उन्हें इस विषय पर जानकारी दी गई , जिस पर समूह दीदियों ने कार्य को करने की जिम्मेदारी ली।
आपको बता दें, जिले की कुल 230 समूह के सदस्यों ने इस कार्य को प्रारम्भ किया, जिनके द्वारा 3852 आवासों में अभी तक सेट्रिंग प्लेट उपलब्ध करायी गई हैं। अभी तक कुल निर्मित आवासों की संख्या 7047 हैं। इसके अलावा आवासों में मिक्सचर मशीन सीमेंट छड़, फैब्रिकेशन वर्क और ईंट भी समूह की दीदियों द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है। इन सभी कार्यों से समूह की दीदियों को लगभग 60,000 से 62,000 का वार्षिक लाभ हो रहा है तथा R-Seti के माध्यम से समूह की दीदियों और उनके परिवार के सदस्यों को भी मेंशन (राजमिस्त्री) का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
अभी 60 प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आवास निर्माण के लिए शासन द्वारा 1,20,000 सहायता राशि हितग्राही को प्रदाय कि जा रही जो कि तीन किश्तों में क्रमवार (प्रथम 40,000 द्वितीय 55,000 और तीसरी 25,000 ) दी जाती है। यहाँ पर भी जिला दुर्ग के सभी संकुल संगठनों द्वारा यह तय किया गया है कि आवास निर्माण में राशि का आभाव होने पर हितग्राहियों को उनके समूह के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया जायेगा।