झगड़ा सुलझाने गए युवक की चाकू मारकर हत्या, शादी से पहले उजड़ गया घर

भिलाईकुर्सीपार में पडडा प्राइड शराब भट्टी के पीछे बुधवार रात हुए विवाद में एक युवक की जान चली गई। मृतक का नाम कामेश राव है जो शराब भट्टी के पीछे ही निवास करता है। यहां आरोपी सुरेंद्र महानंद और देवेंद्र सिंह के बीच पुरानी किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था देवेंद्र सिंह मृतक कामेश राव का दोस्त है इस दौरान वह भी मौजूद था और उसने आरोपी और अपने मित्र देवेंद्र के झगड़े को सुलझाते हुए रफा दफा करने का प्रयास किया। इस घटना के कुछ देर बाद ही आरोपी सुरेंद्र महानंद ने कामेश राव के घर के पास उस पर रॉड चाकू आदि से प्राण घातक हमला कर दिया।

 इस हमले में मृतक कामेश राव बुरी तरह से घायल होकर गिर पड़ा जिसे तत्काल वार्ड के लोगों द्वारा इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला लाया गया यहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया यहां इलाज के दौरान कामेश राव की मौत हो गई। मृतक अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था एक महीने बाद उसकी शादी होने वाली थी इसी बीच हुई यह दुखदाई घटना ने परिवार को तोड़ कर रख दिया है।

वहीं क्षेत्र के लोगों का कहना है कि नेशनल हाईवे के किनारे सर्विस रोड के सामने शराब दुकान संचालित है यहां देर रात तक शराब पीकर शराबियों द्वारा हुड़दंग किया जाता है और आने जाने वाले लोगों को परेशान किया जाता है। जिसकी वजह से यहां आए दिन मारपीट सहित अन्य घटनाएं होते रहती हैं। कुछ लोगों द्वारा शराब दुकान के समीप चखना सेंटर अवैध रूप से खोल दिया गया है।

 बहरहाल घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी सुरेंद्र महानंद को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *